सवायजपुर: इस्माइलपुर पहुंचे विधायक रानू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतक युवराज सिंह के परिजनों को बंधाया ढांढस
पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में इस्माइलपुर निवासी इंटरमीडिएट छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, सोमवार को क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मृतक छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा विधायक और जिलाध्यक्ष ने मृतक छात्र के परिजनों को आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।