रामपुर: रामपुर में 24 घंटे में पिता-पुत्र की मौत, पहले बेटे का शव मिला, अगले दिन पिता पेड़ से लटका मिला
Rampur, Rampur | Oct 20, 2026 रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के धनोरा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास 24 घंटे में पिता-पुत्र की मौत से हड़कंप मच गया। सोमवार को मिथुन (26) अचेत अवस्था में मिला था, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उसके पिता चंद्रसेन (50) का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों संभल के छपरा गांव के निवासी थे और 15 अक्टूबर को मजदूरी करने आए थे।