बर्थडे की दावत में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे
आठ घायल, एक प्रयागराज रेफर; पुलिस को तहरीर का इंतजार
कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव में शनिवार को बर्थडे की दावत के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में राजन को प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि गांव निवासी सोनेलाल के घर बर्थडे की दावत चल रही थी। इसी दौरान उनके पट्टीदार राजन पुत्र रामरूप उर्फ पुतानी घर के पास बैठे थे। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि सोनेलाल कुछ लोगों से बातचीत करते हुए हंस रहे थे, जिसे राजन ने अपनी ओर देखकर हंसना समझ लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और विवाद मार�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 22, 2026