बांसवाड़ा: CSR कार्यों में भारी अनियमितता: बांसवाड़ा में दो VDO निलंबित, तीन पर विभागीय जांच शुरू
दो ग्राम विकास अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ग्राम पंचायत बारी के VDO वीरसिंह निनामा और कटुम्बी के VDO दलीचन्द वडेरी को निलंबित कर उनका मुख्यालय अन्य पंचायत समितियों में बदल दिया गया है। इसके अलावा, इन दोनों अधिकारियों सहित नापला के VDO मुकेश निनामा के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (CCA) नियम 16 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई ।