क्षेत्र की खुशहाली के लिए कांवड़ यात्रा, मंत्री दिलीप अहिरवार ने की क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील
छतरपुर। चंदला विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना को लेकर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा चंदला के अवधपुरी धाम से खजुराहो स्थित प्रसिद्ध मातंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके बाद धार्मिक यात्रा का क्रम आगे बढ़ाते हुए दतिया की ओर भी श्रद्धालु रवाना होंगे।
यात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों और भजनों से वातावरण को शिवमय बनाने की तैयारी है।
राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि चंदला विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए आयोजित इस धार्मिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हों और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा में अनुशासन बनाए रखने, आपसी भाईचारे के साथ शामिल होने और भक्तिमय वातावरण को बनाए रखने की अपील की है।
Dileep Bjp Dileep Ahirwar Dilip Ahirwar Dilip Ahirwar Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur CM Madhya Pradesh Mukesh Mishra Journalist Minke Verma Verma