जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने और टीडीपीएल कंपनी द्वारा संचालित सभी परीक्षाओ की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में आज छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। छात्र आठवीं और अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचे और उसे तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिन्हे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्रों को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। लाठीचार्ज में विक्रम नाम के एक छात्र को सिर पर चो'ट लगी है।
Kanke, Ranchi | Aug 10, 2026