झांसी: दबंगों ने मकान हड़पने के लिए एक दंपति पर किया जानलेवा हमला, धमकी दे रहे हैं, पीड़ित ने एसएसपी से की गुहार
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2025 दबंगों द्वारा मकान हड़पने के लिए एक दंपति पर पहले जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। दंपति का आरोप है कि शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। दंपति का यह भी आरोप है कि विपक्षियों पर राजनीतिक तथा पुलिस संरक्षण है, इसलिए उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।