मखदुमपुर: बराबर पर्यटन थाना पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बराबर पर्यटन थाना की पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बातचीत के दौरान सोमवार शाम करीब 7 बजे बताया कि पूर्व में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि फरार व्यक्ति गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र का निवासी है।