#MaharajganjPolice
पुलिस कार्यालय महराजगंज में क्षेत्राधिकारी निचलौल के स्थानांतरण उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सेवाओं की सराहना की गई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UPPolice
#FarewellCeremony