गुन्नौर: गांव नंदरौली में बंदर के कूदने से जर्जर मकान का छज्जा गिरा, चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदरौली निवासी नीरज कुमार का 10 वर्षीय पुत्र कौशल सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित परचून की दुकान से सामान खरीदने गया था। सामान खरीद कर वापस घर लौटते समय रास्ते में विजेंद्र के मकान के पास बंदर के कूदने से जर्जर मकान का छज्जा अचानक से गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया।