कानपुर: महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में देर से पहुंचने पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट, छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाया
बिठूर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने बुधवार 10.30 बजे बताया कि, कॉलेज पहुंचने में देरी होने पर एक शिक्षक ने छात्रों की पिटाई कर दी, जिससे वे नाराज हो गए। उनका कहना था कि वे कोहरे के कारण कॉलेज थोड़ा देर से पहुंचे थे। छात्रों की इतनी पिटाई की गई जिससे कई छात्राएं घायल हो गई है।