बारीडीहा गांव की एक महिला आंधी-तूफान से घर उजड़ने के बाद आवास की मांग लेकर डीएम कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि तेज हवा में टीन का छप्पर उड़ गया और वह खुले में रहने को मजबूर है। लंबे समय से आवास की मांग के बावजूद लाभ नहीं मिला। महिला ने दैविक आपदा कोष से सहायता व शीघ्र पक्का घर दिलाने की गुहार लगाई।