*बस्ती: जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने 2 गंभीर कुपोषित बच्चों को दी पोषण पोटली, दिया स्वस्थ रहने का आशीर्वाद - 'सुपोषित बस्ती' अभियान के तहत Knock The Door कार्यक्रम आयोजित*
*जनपद बस्ती, 03 अक्टूबर 2026* जनपद में कुपोषित बच्चों के पोषण प्रबंधन हेतु संचालित 'सुपोषित बस्ती' अभियान के अंतर्गत आज Knock The Door कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने स्वयं पहल करते हुए बच्चों के घर पहुंचकर पोषण पोटली वितरित की।
*जिलाधिकारी ने दिया पोषण पोटली और शुभाशीष*
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा ग्राम कोठिली, विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के 02 गंभीर कुपोषित बच्चों कुमारी प्रियांशी पुत्री श्रीमती सविता एवं विनय पुत्र श्रीमती रीमा को पोषण पोटली प्रदान की गई। पोटली में दूध, केला, सत्तू, अण्डा, चिक्की आदि पौष्टिक आहार शामिल रहा। जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ्य रहने का शुभाशीष दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार एवं विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।
*अधिकारियों ने घर-घर जाकर बांटी पोषण पोटली*
इसी क्रम में जनपद के चिन्हित सभी गंभीर कुपोषित बच्चों के घर जनपद, ब्लॉक और ग्राम स्तरीय अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर अतिरिक्त आहार से तैयार पोषण पोटली प्रदान की गयी और परिवार से संवाद कर निर्धारित डाइट चार्ट व पोषण परामर्श भी दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत खानकला, विक्रमजोत के 03 बच्चों मोहम्मद पुत्र साहिबा खातून, रिशभ पुत्र रीना देवी और शैलेश पुत्र मीना देवी को पोषण पोटली दी गई।
जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने ग्राम जिनवा, परियोजना निदेशक आनन्द गुप्ता ने मधवापुर, बीएसए अनूप तिवारी ने हसनापुर, डीपीआरओ धनश्याम सागर ने बासापार, कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्या ने कोढ़ियापुर और उद्यान अधिकारी अरूण त्रिपाठी ने जगतापुर में भ्रमण कर किट प्रदान किया। सभी खण्ड विकास अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी टीम के साथ अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया।
*द्वितीय चरण में 2250 बच्चे चिन्हित*
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुपोषित बस्ती अभियान का प्रथम चरण जून-2026 में प्रारम्भ हुआ था। द्वितीय चरण में सितम्बर-2026 में 2250 गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हित हुए हैं, जिन्हें योजना से आच्छादित किया जा रहा है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 3, 2026