विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, अलग-अलग थाना क्षेत्र में लंबित पड़े हुए मामलों के जल्द निष्पादन सहित अन्य मुद्दों को लेकर उदाकिशुनगंज अंचल निरीक्षक ने अपने अंचल निरीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दिशा निर्देश सभी थाना अध्यक्ष को दिए। मौके पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।