ग्वालियर गिर्द: स्टेशन के बाहर गेस्ट हाउस व होटलों में पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों की थी सूचना
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के लगातार मिल रही अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर आज वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंचा और प्लेटफार्म के बाहर खाली रेलवे की जमीन और सड़क पर बने लॉज पर तलाशी अभियान चलाया।इस दौरान यहां कोई अनैतिक गतिविधि तो होते नहीं मिली लेकिन एकाएक बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देखकर लोग जरूर चौंक गए।