लखीसराय: जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक
शनिवार को नया बाजार स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा की. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चों की जानकारी से संबंधित कार्यों की जानकारी ली. अपर मुख्य सचिव ने लखीसराय जिले की उपलब्धि दयनीय रहने पर नाराजगी जताई.