लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के औरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी किया गया उपचार।
नगर थाना क्षेत्र के औरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जमुई जिले के सिजौरी गांव निवासी विनोद साव के पुत्र हरेराम कुमार अपने दादी के श्राद्ध कार्यक्रम के निमंत्रण देकर लखीसराय शहर से वापसी में अपने घर जाने के दौरान घटना घटित हुई।