जगदलपुर: बस ड्राइवर नशे का सौदागर निकला, 95 हजार की अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस ड्राइवरी की आड़ में अफीम की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 167.2 ग्राम अफीम जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है।