गिरिडीह: उपविकास आयुक्त ने पपरवाटांड DDC कार्यालय में नगर निकायों की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की
उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने सोमवार को 12बजे पपरवाटांड डीडीसी कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में उपविकास आयुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम,गिरिडीह,नगर पंचायत,बड़की सरैया,नगर पंचायत,धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की।