पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला के चेतनसिका मोड़ पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय जीवन सवैया और 20 वर्षीय मधुसुदन सुंडी के रूप में हुई है। मधुसुदन स्कूटी चला रहा था, जबकि जीवन पीछे बैठा था। जीवन सवैया हाल ही में बेंगलुरु से मजदूरी कर अपने गांव पर्व मनाए के लिए आया था।