#अलीगढ़ व्यक्ति द्वारा राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, इच्छामृत्यु की मांगी अनुमति; पड़ोसियों पर अवैध रास्ता, धमकी और प्रशासनिक कार्रवाई न होने का आरोप।अलीगढ़ के टप्पल निवासी एक व्यक्ति ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए भारत के राष्ट्रपति को प्रार्थना-पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। युवक का आरोप है कि पड़ोसी अवैध रूप से रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं तथा विरोध करने पर धमकी और अभद्र व्यवहार करते हैं। उसका कहना है कि उसने कई प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने राष्ट्रपति से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
#BreakingNews
#Aligarh
#Tappal
#PresidentOfIndia
**#Justice
Koil, Aligarh | Jun 29, 2026