शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला
..
गुड टच बेड टच चाइल्ड हेल्पलाइन पोक्सो एक्ट के प्रावधान एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम की दी गई जानकारी
..
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आज छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम पोक्सो एक्ट पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे POCSO अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। उन्हें गुड टच बेड टच की पहचान , अंतर, निजी अंगों की सुरक्षा और किसी भी गलत व्यवहार पर नो बोलो गो वहाँ से जाओ टेल किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताओ का नियम समझाया गया।
यदि किसी छात्रा के साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है तो वह डरे नहीं। तुरंत 1098 चाइल्डलाइन, 112 या विद्यालय की शिक्षिका को सूचित करें। POCSO के तहत शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और दोषी को कड़ी सजा से दंडित किए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में श्री मुकेश ताम्रकार महिला बाल विकास विभाग विदिशा श्री शिवराज सिंह सूर्यवंशी संस्था प्राचार्य, श्रीमती प्रभा देवीसिकर, श्री मोहन कुशवाह, श्री अरविंद रघुवंशी एवं योगेंद्र साहू उपस्थित रहे। #vidisha
2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026