तरबगंज: विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, किया आरओ प्लांट का उद्घाटन और पौधरोपण
तरबगंज सीएचसी पर मंगलवार दोपहर 2 बजे विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने जनसंख्या पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन जागरूकता रैली को हरीझंडी दिखाई।परिसर में लगाए गए आरओ प्लांट का उद्घाटन करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएचसी अधीक्षक नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि जागरूकता रैली के जरिये टीम गांवों में पहुंचकर परिवार नियोजन के महत्व व उपायों बताएंगी।