इटावा: अम्बेडकर जयंती पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने शहर में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त
Etawah, Etawah | Apr 14, 2026 डीएम एवं एसएसपी ने मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्रेण्ड्स कॉलोनी और शहर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थानों का शाम 4 बजे भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान मुख्य मार्गों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।