गोरखपुर: जिले में SSP ने 4 इंस्पेक्टर और 51 सब इंस्पेक्टर के किए तबादले
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया है। चार इंस्पेक्टर और 51 सब इंस्पेक्टर को नए स्थान पर तैनाती दी गई है। तबादला सूची जारी होने के साथ तबादला लिस्ट में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपने नई पोस्टिंग पर आमद करा लें। तबादला की सूची जारी होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।