भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 20 लाख की लूट का 42 घंटे में पर्दाफाश, पीड़ित कर्मचारी निकला लूट का मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने महज 42 घंटे के भीतर ही 20 लाख की लूट का खुलासा कर दिया। इस पूरे मामले में चौंकाना वाला खुलासा यही रहा कि जिसके साथ लूट हुई वहीं इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड निकला। बुधवार को कोतवाली पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी इसी दौरान रास्ते में ही पुलिस वाहन खराब हो गया फिर पुलिस तीनों आरोपियों को पैदल ही कोर्ट ले गई।