आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मनेरी, श्री दीपक नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भागीरथी नदी तट के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने लाउडहेलर और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धालुओं को जागरूक कर नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की। सभी को निर्धारित स्नान घाटों पर ही स्नान करने की हिदायत दी गई तथा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं सरल संचालन के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है।
#chardhamyatra2026
#SurakshitCharDham
#safetyfirst
#UKPoliceHaiSaath
gangotridham