हमीरपुर: हमीरपुर में शिक्षकों ने काला कानून बताकर निकाला कैंडल मार्च
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वाहन पर जिला इकाई द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में सेवारत शिक्षकों को नैसर्गिक न्याय से इतर टीईटी परीक्षा थोपने के विरोध में मुख्यालय के अम्बेडकर पार्क से शहीद पार्क तक मशाल जुलूस/कैंडल मार्च निकाला गया। महामंत्री कमल किशोर ने बताया कि सभी शिक्षक नियुक्ति के समय आवश्यक सारी अहर्ताएं पूर्ण करते थे