🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨
कोठीभार थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहट नौका टोला में मंगलवार सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पुष्पा देवी (26 वर्ष), पत्नी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, निवासी ग्राम सोहट नौका टोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मृतका की सास कमलावती देवी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मायके से पहुंचे लोगों ने पति और उसके परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप लगाते हुए गाँव से बाहर आटो से जा रही मृतका के शव की गाड़ी को रोक लिया और हंगामा करने लगे मौके पर पहुँची कोठीभार थाने की पुलिस ने मृतका के मायके वालों को समझाया बुझाया और मामले की तहरीर देने की बात कह दी कार्रवाई का आश्वासन,
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देखें पूरी वीडियो
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Kothibhar #CrimeNews #UPNews #PoliceInvestigation #everyone #followers #MaharajganjNews #LatestNews