सरदारशहर: सरदारशहर में 13 दिन से ठप बिजली से किसान परेशान, AE ऑफिस पर किया प्रदर्शन
चूरू। सरदारशहर के मेहरासर उपाधियान व निमरासर में 20 कृषि कनेक्शनों की बिजली 13 दिन से बंद होने पर किसानों ने भानीपुरा AE कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने बताया 20 जून को जोजासर फीडर के पोल टूटने से सप्लाई ठप है। आरोप है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते और पोल न होने का बहाना बनाकर का टाल दिया।