हाथरस: दुकान के आगे बोर्ड लगाने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ की मारपीट, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में दुकान के बाहर बोर्ड लगाने की मना करना पिता पुत्र को भारी पड़ गया। बोर्ड लगाने की मना करने पर पड़ोसी दबंगों ने पिता पुत्र को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल पिता पुत्र का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।