सहारनपुर: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नहर में कूदी महिला, पुलिस की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, पानी में कूदकर बचाई जान
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया।