बड़ी खबर: देवरी के 'न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स' लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार!
गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत चतरो में 16 अगस्त की शाम ज्वेलर्स संचालक श्यामसुंदर सोनार से हथियार के बल पर हुई लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार (जमुई) निवासी 27 वर्षीय संतोष पासवान उर्फ चरकु को देवघर से गिरफ्तार कर लिया है।
बरामदगी:
चांदी की चेन, बिछिया और पायल
घटना में प्रयुक्त 2 चोरी की बाइक (अपाचे और पल्सर)
1 मोबाइल फोन
खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात में कुल 6 अपराधी शामिल थे, जिनमें से एक को दबोच लिया गया है और बाकी 5 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। इस पोस्ट को शेयर कर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जानकारी दूसरों तक पहुँचाएं।
#DeoriNews #GiridihPolice #JewelleryRobbery #CrimeNewsHindi #JharkhandNews #BiharCrime #BreakingNewsHindi #JharkhandPolice