शाहबाद: अल्लाहपुर में बिजली विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
बिजली विभाग द्वारा बृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । शुक्रवार को सुबह 5:00 से सुबह 9:00 तक बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तमाम बिजली उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी को लेकर चेकिंग की गई। कुछ स्थानों पर तारों में कट पाया गया तो उन बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई।