जांजगीर: मारपीट व प्रताड़ना से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार
जांजगीर-चांपा के ग्राम किकिरदा में अनुसूचित जाति के युवक राजकुमार चौहान (27) की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 6 मार्च को गांव के कुछ लोगों ने युवक से मारपीट कर जातिसूचक गालियां दीं और धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत था। अगले दिन उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि एक माह बाद भी पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।