बगहा: बगहा प्रखंड परिसर में हुई चोरी , जांच में जुटी पुलिस
बगहा प्रखंड बगहा दो मुख्यालय परिसर स्थित कुशल युवा कार्यक्रम प्रतिष्ठान समेत अन्य सरकारी कार्यालय और आवास से असामाजिक तत्वों ने दरवाजे, खिड़की तोड़कर लोहा और अन्य सामग्री चोरी कर ली है। इस मामले में कुशल युवा कार्यक्रम के संचालक उद्घो कुशवाहा ने पटखौली ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कराई हैं ।