बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना के सिकलापुर में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।