बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र हरुनगला में दबंगों ने व्यक्ति को पीट कर किया घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला में दबंग एक व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।