धौलपुर: परउआ गांव में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की
कौलारी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजनों के द्वारा दो गई रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा