धौलपुर: कोर्ट परिसर में अभिभाषक संघ ने किया स्वैच्छिक कार्य का स्थगन
अभिभाषक संघ की बैठक सोमवार को दोपहर में अध्यक्ष प्रशांत हुण्डावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अभिभाषक संघ बाड़ी के सीनियर अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में स्वैच्छिक कार्य स्थगन का निर्णय लिया गया और न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष प्रशांत हुण्डावाल ने बताया कि आज हमारे द्वारा स्वैच्छिक कार्य का स्थगन किया गया है।