धौलपुर: राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे पुलिस व बजरी माफियाओं के बीच हुई मुठभेड़, 3 माफिया हुए घायल
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तड़के बजरी माफियाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में 3 बजरी माफिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस के द्वारा राजाखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। जिनकी हालत गंभीर होने पर राजाखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया