बदायूं: कछला के सावंती नगला गांव में विद्युत पोल में उतरे करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांर्तगत सावंती नगला गांव में सोमवार को 10 बजे के आसपास गांव निवासी राजेश यादव की भैंस विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।