डीएम श्री नवीन ने सोमवार अपराह्न 3 बजे जमुई जिले के खैरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनिर्मित सीएमआर गोदाम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि गोदाम की भंडारण क्षमता 5000 मीट्रिक टन है।