मंडला: भीषण गर्मी से तप रहा मंडला, पारा 45.6 डिग्री पहुंचा, लगातार दूसरे दिन लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Mandla, Mandla | May 21, 2026 जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। गुरुवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली और अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। दोपहर 3 बजे सड़कों में भीड़ कम रही।