कुर्था: कुर्था में भाकपा-माले का धरना, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Kurtha, Arwal | Jul 3, 2026 कुर्था प्रखंड परिसर में शुक्रवार को भाकपा-माले एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।