दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक कुलपति के आवासीय सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सिंडिकेट के कई सदस्यगण मौजूद थे। वहीं चार नए सदस्यों का कुलपति ने स्वागत किया। इन सभी बातों की जानकारी गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।