ओबरा: म्योरपुर में खेत के मेढ़ पर मिली किशोरी का शव, मां ने हत्या का आरोप लगाया
Obra, Sonbhadra | Apr 27, 2026 म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 12 वर्षीय एक किशोरी का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खेत के मेढ़ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।घटनास्थल पर पहुँचे सीओ दुद्धी राजेश राय और थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।