बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन, कई निर्देश जारी
पुलिस लाइन में एसपी मनीष की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस आमलोगों के हित मे लगातार काम कर रही है. उन्होंने सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों में सतर्कता बरतें.