अररिया: धामा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां-बेटा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 24, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा गांव में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मां बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सोमवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मां और बेटा का इलाज किया जा रहा है.