अररिया: सिकटी वार्ड संख्या 10 में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 24, 2025 अररिया के सिकटी वार्ड संख्या 10 में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव को जब परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.